शिक्षक के हत्यारोपी की फांसी की सजा एवं एक करोड़ मुआवजे की मांग कर रहे शिक्षक
महराजगंज :- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री अरुण पांडेय के नेतृत्व में सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतें दिन मुजफ्फरनगर में हुई शर्मनाक घटना को लेकर शिक्षकों ने जिले के तीनों केंद्रों पर चल रही कापियों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया है तथा शिक्षक के हत्यारे आरक्षी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किया है। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को मुजफ्फरनगर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक को पुलिस आरक्षी के द्वारा सरकारी बंदूक से गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। उस समय केंद्रों पर मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही थी।
जानकारी होते ही मुजफ्फरनगर में घटी घटना को लेकर तीनों केंद्रों के शिक्षकों ने कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करते हुए आरोपी आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष, प्रकाश पांडेय, विजय प्रताप सिंह पूर्व जिला मंत्री, सूरज कुमार शुक्ला संयुक्त मंत्री, ओंकार नाथ पांडेय उपाध्यक्ष, सत्य प्रकाश माधव जिला उपाध्यक्ष, डॉ० विंध्याचल मिश्र सहित अन्य शिक्षकों ने मांग किया है कि आरक्षी के द्वारा बरसायें गये ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या की गई है।शिक्षक के परिजनों को न्याय दिलाया जाए और शिक्षक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि मुहैया कराया जाए और आरोपी आरक्षी को फांसी की सजा दी जाए।