भारतीय मीडिया एकादश ने नेपाल मीडिया को हराया :-


       ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)

नौतनवा (महराजगंज)।शनिवार को नौतनवा इंटर कालेज खेल मैदान में भारती व नेपाली मीडिया के बीच एक महत्वपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें 115 रनों से भारतीय मीडिया टीम ने मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि कस्टम आयुक्त वैभव कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि एसएसबी 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश धावाई रहे। मैच शुरू होने से पहले भारतीय और नेपाली राष्ट्रगान गया गया। तत्पश्चात टास जीतकर भारतीय मीडिया ने निर्धारित 16 ओवर में दो विकेट खोकर 206 बनाएं जिसमें कप्तान अमित त्रिपाठी ने 70 व धर्मेंद्र चौधरी ने 70 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाली मीडिया ने 9 विकेट गंवाकर 91 रनों पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच अमित त्रिपाठी बेस्ट बॉलर राहुल त्रिपाठी व बेस्ट फील्डर अलीना आचार्य को घोषित किया गया।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान, नंदलाल जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने