लोकसभा चुनाव के लेकर एसडीएम ने की सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक :-


       ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)

नौतनवा:- लोकसभा चुनाव को लेकर नौतनवा तहसील सभागार में आयोजित सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक किया गया।बैठक उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य व तहसीलदार अषीश गुप्ता की अध्यक्षता में की गई।उपजिलाघिकारी कहा कि बूथ पर जाने के बाद मौलिक सुविधाओं के सत्यापन के साथ गांव के लोगों से भी संपर्क कर उनके नाम व मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर लें। मतदान व अन्य प्रकार की अफवाह व विवाद पैदा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर ली जाए और उन पर निगरानी रखी जाए। चेक लिस्ट के अनुसार सही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जो भी कमियां है, उन्हें अवश्य दर्शाएं, ताकि गहनता से जांच कर उस कमी को दूर कराया जा सके।

इस मौके पर न्यायब तहसीलदार, सौरभ श्रीवास्तव व सेक्टर मजिस्ट्रेट कृष्णकांत शुक्ला, पद्मनाभ मणि त्रिपाठी, रामआशीष भारती, सच्चिदानंद शुक्ला, सुनील कुमार, अजीत सिंह, शिवप्रताप सिंह, सौरभ सिंह, प्रवीण कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार वर्मा, अभय कुमार सिंह, रत्नेश कुमार मौर्य, मोहम्मद शकील अंसारी, विनय कुमार, बृजेश कुमार गौड़, अतुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने