कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी व सपा नेता अमित चौबे ने भी दिया समर्थन, पत्रकारों के साथ अधिकारियों से मुलाकात कर किया कार्यवाही की मांग
ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा पर पूर्व में तैनात चौकी प्रभारी अमित सिंह द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने व मारने पीटने के मामले में पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव,विधायक वीरेन्द्र चौधरी सपा नेता अमित चौबे व जिले भर के अन्य पत्रकारों ने जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर उक्त पूर्व चौंकी प्रभारी अमित सिंह को निलम्बित करने की मांग किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरेन्दा के पत्रकार राहुल पाण्डेय व रमेश कुमार ने एक सीएससी श्याम बेब जोन पर फर्जी आधार कार्ड बनाने तथा धनउगाही करने को लेकर सुचना पाकर खबर संकलित करने गए थे जहां सीएससी संचालक व उसके सहयोगियों ने उक्त दोनों पत्रकारों को मारा पीटा वहीं पत्रकारों ने उक्त मामले को लेकर थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया जहां थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला के मौजूदगी में पूर्व में चौकी प्रभारी रहे अमित सिंह ने पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उल्टे थाने के हवालात में बन्द कर दिया तथा उपस्थिति पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
इसी मामले में पत्रकार संगठन ने इनकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा व अन्य अधिकारियों से किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उक्त चौकी प्रभारी अमित सिंह का स्थानांतरण कर एक मलाईदार जगह दे दिया। वहीं पुलिस विभाग के चुप्पी पर एवं कार्यवाही न करने पर आक्रोशित पत्रकारों ने तथा विधायक वीरेन्द्र चौधरी तथा सपा नेता अमित चौबे ने डीएम और एएसपी से मिलकर उक्त एसआई अमित सिंह के निलंबन की मांग किया है। वहीं उक्त प्रकरण की जॉच कर कार्यवाही करने का आश्वासन डीएम और एएसपी ने दिया। आपको बताते चलें कि उक्त एसआई केवल पत्रकारों के साथ अभद्रता ही नहीं किया बल्कि अपने फोन से पत्रकार के नम्बर पर फोन करके विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक की बात कर डाली, उक्त एसआई को वर्दी का इतना रौब चढ़ा है कि बातचीत के दौरान गोली मारने की भी बात कह डाली है इतने बेअंदाज दरोगा की करतूत सुनने के बाद भी पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने निलंबन की कार्यवाही नहीं किया बल्कि स्थानांतरण करके मलाई दार जगह दे दिया। उक्त अवसर पर सुनील यादव, सुधेशमोहन श्रीवास्तव, केशव मिश्र, नीतेश मिश्र,राहुल पाण्डेय, अमृत पाण्डेय,रमेश कुमार, राहुल सिंह, सुनील पाण्डेय, देवानन्द यादव, सनत त्रिपाठी, उमाकांत विश्वकर्मा, गौरव जायसवाल, विशुनदेव तिवारी, सौरभ जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, रवि श्रीवास्तव,शैलेश पाण्डेय, दीपक शरण श्रीवास्तव, आशीष भारती, चन्दन, सूर्यप्रताप सिंह, सन्तोष जायसवाल, विनय श्रीवास्तव,अफरोज, कृष्णा, धीरेन्द्र, विष्णु गुप्ता, हरिप्रकाश पाण्डेय, उमेश गुप्ता, राहुल चौबे,गौरीशंकर चौबे, आशीष, सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों से भी पहले कर चुका है विवाद
उक्त एसआई अमित सिंह का विवाद से बहुत गहरा नाता रहा है जिसका परिणाम यह है कि एक विधायक से भी उलझ गया था। यही नहीं एक वायरल वीडीयो में अमित सिंह द्वारा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए भी सुना जा रहा है।
सीएससी संचालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ।
उक्त विवाद में सीएससी श्याम बेब जोन के संचालक के विरुद्ध पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत किया है।