नौतनवा:- शिक्षा समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों को सीखता है। इसलिए बच्चों को शिक्षा आवश्यक है। बच्चा समाज से तभी जुड़ पाता है जब वह उस समाज विशेष के इतिहास से अभिमुख होता है। शिक्षा से किसी भी बच्चे को अछूता नहीं रहने देना है।
उक्त बातें सोमवार को नौतनवा के वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति सुधाकर जायसवाल ने दो बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लेते हुए उनका आज नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दाखिला करते हुए बताया।
नगर के समाजसेवी उद्योगपति सुधाकर जायसवाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने मुहल्ले वार्ड नंबर 7 बिशुनपुरवा के दो बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लेते हुए उनका कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दाखिला कराते हुए दोनों बच्चों का एक वर्ष का फीस व कॉपी, किताब, बैग सब कुछ उपलब्ध कराया है। श्री जायसवाल आज अपने जन्मदिन पर सुबह दोनों मासूम बच्चे जिनकी उम्र 5 और 7 वर्ष है बहन और भाई दोनो बच्चो को अपनी गाड़ी में बैठा कर विद्यालय ले गए और विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद त्रिपाठी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए दोनों बच्चों के दाखिले के लिए उन्हें चेक प्रदान किया। इसके उपरान्त विद्यालय परिवार ने अपने प्रबंधक सुधाकर जायसवाल को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस सराहनीय पहल की प्रशंसा भी किया।