19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव 2024, वोटों की गिनती 4 जून को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये जानकारी दी है. चार राज्यों में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे. सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में होंगे चुनाव।
लोकसभा चुनाव: पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा.
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा. 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।