आनन्दनगर (महराजगंज):-अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में महेश स्टडी सेन्टर के छात्रों ने मारी बाजी, परिजनों में खुशी। परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। जिसमें महेश स्टडी सेन्टर के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहें 14 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण हैं। महेश स्टडी सेन्टर के संचालक महेश कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 18 विद्यालय है जो जवाहर नवोदय विद्यालय के तर्ज पर संचालित होता हैं। इस विद्यालय में केवल श्रमिको के बच्चे ही पढ़ सकते हैं। जिसमें चयनित बच्चों को शिक्षा , रहना, खाना , किताब ,कापी , वर्दी ( ड्रेस ) आदि मुक्त अटल आवासीय समिति द्वारा मिलता हैं।
इस वर्ष महेश स्डटी सेंटर/संस्था के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे 15 विद्यार्थियों में से 14 विद्यार्थी सफल होकर हमारे संस्था के साथ-साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया है।परीक्षा परिणाम में छात्रा शिवांगी गुप्ता , नेहा गुप्ता,स्नेहा, खुशी गौड़ ,बबिता, रोशनी,अनीता एवं सुदर्शन ,मनीष चौरसिया,देवांश यादव, अनूप, कृष्णा,प्रिंस,अविनाश मौर्या ने बताया कि हम सब महेश स्टडी सेन्टर के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत के बदौलत यह सफलता प्राप्त किया है।
संस्था की डायरेक्टर नैना यादव ने बताया कि समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थीयों एवं उनके अभिभावकों में इस सफलता के लिए मुख्य योगदान रहा क्योंकि बच्चों कड़ी मेहनत और उनके अभिभावक ने उचित माहौल बेहतर शिक्षा दिया।अब हमारी संस्था का अगला उद्देश्य नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान स्कूल, अटल आवासीय विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों को सफलता दिलाना है।जिसके लिए हमारी संस्था के अध्यापक पूरी निष्ठापूर्वक परिश्रम कर रहे हैं।
इनकी सफलता पर अध्यापक महेश कुमार यादव, ओ.पी सिंह,आदित्य राव, अमरजीत यादव,आरिफ खान , विनय मौर्या, नीरज श्रीवास्तव ,ओंकारनाथ चौरसिया, हरिश्चंद्र ,राजू चौरसिया,श्रीनारायण गुप्ता, मुस्ताक खान,अनिक कुमार , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता आदि ने इन बच्चों की सफलता पर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।