खड़ी ट्रक में बाईक सवार भीड़े दो की मौत एक की हालत गम्भीर :-



    
     ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)

जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार अन्तर्गत घुघुली सिसवा मार्ग पर शनिवार को देर रात मुंडेरी गांव के पास खड़ी ट्रक में बाईक सवार युवक घुस गए जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि तीसरे युवक की ईलाज चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडेरी गांव के पास एक ट्रक खड़ी थी जिसमे बाइक सवार युवक ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गए वहीं मौके पर घायल अवस्था में अचेत पड़े थे। 

राहगीर व अन्य लोगों ने उक्त घायल युवकों के फोन पर उनके परिजनो को सूचना दिए। मौके पर एक युवक की मौत हो गई थी जबकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दुसरे युवक की भी मौत हो गई जबकि तीसरे युवक के स्थिति को देख मेडीकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त दोनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिसिया कार्यवाही में जुटे है।
और नया पुराने