धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा



श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया


     ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक) 

जनपद महराजगंज के नौतनवा में श्री श्याम मित्र मंडल समिति नौतनवा के तत्वाधान में शनिवार की सुबह श्री श्याम शक्ति धाम के छठवें वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर पालिका परिषद नौतनवा के ठाकुर मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए श्याम मंदिर परिसर में पहुंची।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर नगर के सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु शनिवार की सुबह ठाकुर मंदिर द्वारा स्थित राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली। यात्रा में अबीर- गुलाल उड़ाया गया। फूलों की होली खेली गई। बाबा के भजनों पर पुरुष व महिलाओं ने नृत्य किया। यात्रा में श्याम बाबा का निशान सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर उठाया कान्हा की भक्ति बैंड बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेक कर अर्जी लगाई। शोभायात्रा जयसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, अटल चौक, घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक, गांधी चौक होते हुए श्री श्याम शक्ति धाम पर स्थित श्याम मंदिर परिसर में पहुंची जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, कृष्णा बेरीवाल, पवन बेरीवाल, संतोष चोखानी, अशोक कुमार जायसवाल, आलोक जोशी, गौतम जोशी,अशोक जोशी, शिव अग्रवाल, दिनेश खेतान, अनिल तुलस्यान, आयुष तुलस्यान, अनुभव तुलस्यान, तनमय तुलस्यान, सुनील अग्रवाल, सरिता मित्तल, श्वेता अग्रवाल, योगिता सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
और नया पुराने