उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पूरे प्रदेश में चल रही है परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद भी है फिर भी जनपद महराजगंज में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार को दिग्विजयनाथ इन्टर मिडिएट कालेज चौक बाजार में अनुक्रमांक 3780987 संभारू निषाद पुत्र राजकुमार निवासी बेलटीकरा थाना पनियरा जनपद महराजगंज के जगह पर अन्नु उर्फ पप्पू पुत्र रामबिलास निवासी हाजीपुर जनपद वैशाली विहार का रहने वाला युवक परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक द्वारा पूछे जाने पर सही जबाव न दे पाने पर कक्ष निरीक्षक को उक्त युवक पर सन्देह हुआ।
तुरन्त कक्ष निरीक्षक ने उक्त सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दिया जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ़्तार कर लिया तथा युवक से पूछताछ करने पर युवक ने कबूल किया कि वह संभारू निषाद के जगह पर परीक्षा देने के लिए सन्तोष नामक व्यक्ति द्वारा 20 हजार रुपया प्राप्त किया है। उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट के तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।