जनपद महराजगंज के चार खण्ड शिक्षा अधिकारियों का तबादला जनपद से बाहर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में तैनात खण्ड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार को कुशीनगर, विनयशील मिश्र व राजकिशोर सिंह को देवरिया तथा प्रदीप शर्मा का स्थानांतरण गोरखपुर हुआ है। जबकि उन खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थान पर अंकिता सिंह कुशीनगर से, आशीष मिश्र संतकबीरनगर से, बंशीधर सिंह व विजयपाल नारायन त्रिपाठी को देवरिया से महराजगंज भेजा गया है। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने उक्त के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि गैर जनपद से आने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारियों के आने के बाद ब्लॉक आवंटन किया जायेगा।