ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा में तैनात उपनिरीक्षक राम आशीष पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में 18 फरवरी को ड्यूटी लगी थी ड्यूटी से वापस आने के बाद अपने सरकारी बैरक वाले आवास पर पहुंचे लेकिन कुछ समय बीतने के बाद तबियत खराब हुई और मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरेन्दा में तैनात उपनिरीक्षक राम आशीष यादव1989 बैच में आरक्षी पद पर नियुक्त हुए थे। राम आशीष को प्रोन्नति मिली और वह उपनिरीक्षक बन गए महराजगंज में नौतनवा और फरेन्दा में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात रहे। आपको बताते चलें कि राम आशीष ड्यूटी से वापस बैरक वाले निवास पर आने के बाद शौच के लिए गए थे कि उनकी तबियत धीरे धीरे बिगड़ने लगी। मौके पर उपस्थित आरक्षी स्थिति को देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां उनकी स्थिति और खराब होती गई।
वहीं मौके पर उपस्थित डॉक्टर मुकेश गुप्ता ने इलाज करना शुरु किया लेकिन राम आशीष की स्थिति खराब थी लेकिन डॉक्टर ने इलाज शुरु किया था कि कुछ समय बाद उपनिरीक्षक राम आशीष की मौत हो गई। उक्त मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना उचित होगा। वहीं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने मृतक उपनिरीक्षक राम आशीष के परिजनों से मुलाकात कर सहानुभूति देते हुए अपनी संवेदना प्रकट किया तथा परिजनों का हर सम्भव मदत करने का आश्वासन दिया।