भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में तस्करों का बोलबाला है भले ही एसएसबी व पुलिस की टीम सक्रियता दिखाते हुए अवैध सामानों का तस्करी व मादक पदार्थों का नेपाल से भारत लाने के मामले में कार्यवाही कर रही है लेकिन तस्कर अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी/मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह के निर्देशन तथा पुलिस क्षेत्रधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सोनौली के द्वारा गठित टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान नेपाली नागरिक बसन्त खत्री पुत्र रामबहादुर खत्री उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 9 घोराही प्रहरी इलाका नारायणपुर जिला दांग नेपाल राष्ट्र को 22 फरवरी श्यामकाट बाग थाना सोनौली से नशीले पदार्थ चरस 9.898 किग्रा० के साथ हिरासत में लिया गया है।
आपको बता दें उक्त चरस का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मु०अ०सं० 25/2024 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया है। बरामद करने वाले टीम में उपनिरीक्षक अनघ कुमार चौकी प्रभारी सोनौली, हेडकांस्टेबल मनोहर सिंह, कांस्टेबल सतीश कुमार एवं एसएसबी टीम में असिस्टेंट कमांडेंट आशीष कुमार सिंह, एएसआई कुंवर सिंह, कांस्टेबल रवि पात्रा, आनन्द प्रकाश, अवनीश कुमार, हैदर अली मौजूद रहे।