महराजगंज ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में अपराध पर रोकथाम के लिए सरकार एवं पुलिस महकमे द्वारा सख़्त एक्शन के साथ पुलिसिया व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सख़्त फरमान जारी है तो वहीं अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर ने महराजगंज मुख्यालय पर पहुंचकर थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियो के साथ अपराध गोष्ठी का आयाेजन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर का आगमन महराजगंज हुआ तो वहीं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
तथा अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर को गॉड ऑफ ऑनर दिया तथा पुलिस अधीक्षक सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर ने राजपत्रित अधिकारियो व जनपद महराजगंज के सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध के रोकथाम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे जनपद में अपराध के रोकथाम के लिए जगह जगह पुलिस सक्रियता दिखाते हुए गस्त कर और अपराधियों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर ने कहा कि सरकार की मंशा भी है और हमारी ज़िम्मेदारी भी है कि हम अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता के साथ न्याय करें। तथा पूरे जिले में शान्ति व्यवस्था कायम रहना चाहिए किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।