जनपद महराजगंज के जिला स्पोर्ट स्टेडियम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल के साथ प्रधानमन्त्री के खेलो इण्डिया, फिट रहो इण्डिया के तहत रेसलिंग , बॉक्सिंग कोर्ट व ओपन जिम का उदघाटन किया। उदघाटन के अवसर पर कहा की खिलाड़ियों को ओपन जिम,बॉक्सिंग व रेसलिंग कोर्ट मुहैया कराने से तैयारी करने में आसानी होगा वहीं इसके साथ आम आदमी भी इस ओपन जिम में व्यायाम करके अपने शरीर को फिट रखेगा। देश के प्रधानमन्त्री का यह सोच भी है खेलो इण्डिया, फिट रहो इण्डिया, उक्त स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ी पहुंच कर अपने मनचाहा खेल को चुन प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त करेगा जिससे इस जनपद ही नहीं बल्कि देश का नाम ऊंचा करेगा।
वहीं इस उदघाटन के अवसर पर कुश्ती का आयोजन हुआ जिसमें रवि और गोलू मैदान में उतरकर कार्यक्रम की शुरुआत किया वहीं जिलाधिकारी के द्वारा किए गए उदघाटन पर स्थानीय खिलाड़ियों में काफी उत्साह है वहीं जिलाधिकारी अनुनय झा की भी खूब प्रसंशा कर रहे हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकान्त पटेल भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाए देते हुए खिलाड़ियों से अपने अपने प्रतिभा को निखारने का अपील किया।