ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)
जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज अन्तर्गत धानी कस्बे से एक स्वर्ण व्यवसाई के दो पहिया वाहन के डिग्गी से दो किलो चांदी व बीस ग्राम सोना गायब हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धानी बाजार निवासी राजू वर्मा पुत्र भगौती वर्मा की बंगला चौराहे पर सोने चांदी का दुकान है। प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार के शाम को अपना दुकान बन्द कर अपने दो पहिया वाहन (UP 56 AE 9350 )में झोले में सोने चांदी का सामान रख कर मोटरसाइकिल के डिग्गी में लेकर घर जा रहे थे। वहीं धानी कस्बे में स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए रुके। पुनः लगभग 10 मिनट बाद वापस लौट कर देखा तो डिग्गी खुला था डिग्गी में रखा सामान भी गायब था जिसे देख राजू के होश उड़ गए। और शोर मचाने लगा पुनः घर के लोगों को सूचना दिया।