नितेश मिश्रा
भारत नेपाल सीमा पर तस्करों द्वारा खाद्य सामग्री, नशीली दवाओं, चरस व अन्य सामानों का तस्करी जोर शोर से किया जा रहा है। हालांकि पुलिस और एसएसबी द्वारा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाती है फिर भी तस्करों का मनोबल नहीं टूट रहा है। आपको बताते चलें कि जनपद महराजगंज के थाना बरगदवा अन्तर्गत बरगदवा चौराहे के पास नशीली दवाओं को ले जा रहे तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। हुआ यूं कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिला कि परसा मलिक के तरफ से बाईक पर सवार दो युवक कुछ तस्करी का सामान ले जा रहें हैं। वहीं मुखबिर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने एक बाईक पर सवार आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी लिया तलाशी में उक्त युवकों के पास एक पैकेट में कुछ नशीली दवाइयां, वोनेरेक्स सीरप 21 पीस,100 एम्पुल डाइजापाम इंजेक्शन,146 रैपर बैग्यूनाफीन इंजेक्शन न्यूफिन,1 प्लेटिना बाईक UP 56 AF 2974 एवं 21300 रुपए नगद नेपाली कैरेंसी बरामद किया। उक्त दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मु०अ०सं० 19/2024 धारा 8/21/23 एनडीपीएक्स एक्ट व 419,420,468 भादवि पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। उक्त दोनों तस्कर का पहचान दीपेश गौड़ पुत्र गोरख उम्र 20 वर्ष,गणेश पुत्र रामप्रकाश निवासी थाना बरगदवा महराजगंज के रूप में हुआ। उक्त मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बरगदवा स्वन्त्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।