धर्म परिवर्तन कराना पड़ा भारी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल :-



     ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)

जनपद महराजगंज के सरहदी इलाके में चार लोगों को धर्म परिवर्तन कराना महंगा साबित हो गया। हुआ यूं कि चार व्यक्ति भारत नेपाल सीमा से सटे गांव धमउर के कुटी टोला पर कुछ लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह भनक लगी जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, व बहुआर चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल ने छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही उक्त चारो लोग भागने लगे जिन्हे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने मौके से धर्म परिवर्तन से सम्बन्धित पुस्तकें, झाल मजीरा बरामद किया है। पूछताछ में उक्त आरोपियों ने अपना नाम विश्वनाथ, बृजलाल निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज रविन्द्र निवासी प्रतापपुर नम्बर 3 थाना सेमरी नवलपरासी नेपाल, श्रीनिवास राव नायक निवासी सतना पल्ली जिला पलनाडू आंध्रप्रदेश बताया है। पुलिस ने उक्त चारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उन्हे न्यायालयपेश कर जेल भेज दिया।
और नया पुराने