जनपद महराजगंज में भारत सरकार की केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आगमन जनपद महराजगंज में प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा सहित अन्य जिम्मेदारों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। वहीं मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों के सम्बन्ध में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जिलाधिकारी व जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा किया तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कहा।
वहीं जिलाधिकारी अनुनय झा ने जि़म्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगमन को लेकर समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाय कोई भी लापरवाही न हो। मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा,सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, एसडीएम रमेश कुमार सहित अन्य जि़म्मेदार आधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।