महराजगंज। जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनपद के पांच चौकी प्रभारी व छः उपनिक्षको का तबादला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनपद के पांच चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट से चौकी प्रभारी शीतलापुर,उपनिरीक्षक रामरतन थाना सिंदुरिया से चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट,उपनिरीक्षक नीरज यादव चौकी प्रभारी शीतलापुर से थाना सिंदूरिया, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव थाना सिंदूरिया से चौकी प्रभारी
सिसवामुंशी,उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार को चौकी प्रभारी सिसवमुंशी से थाना सिंदूरिया, उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता को थाना पनियरा से चौकी प्रभारी खनुआ,उपनिरीक्षक गंगाराम यादव को चौकी प्रभारी खनुआ से थाना पनियरा,उपनिरीक्षक अरुण कुमार को चौकी प्रभारी संपतिया से थाना पनियरा, उपनिरीक्षक भागवत चौधरी को जनसुनवाई सेल और चौकी प्रभारी संपतिहा,उपनिरीक्षक जितेन्द्र तिवारी को थाना पनियरा से थाना कोतवाली स्थानांतरण किया है।