पूरे जनपद के एसडीएम का कार्य क्षेत्र बदला, डीएम ने किया स्थान्तरण :-

*ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक)* 

*ब्यूरो कार्यालय महराजगंज*
महराजगंज :- जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद के सात उपजिलाधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदल कर स्थानांतरण किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपजिलाधिकारी फरेन्दा रमेश कुमार को तहसील सदर, एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र को तहसील सदर से तहसील नौतनवा, मुकेश कुमार सिंह को तहसील नौतनवा से तहसील निचलौल, 

अपर उपजिलाधिकारी सदर नवीन कुमार को तहसील फरेन्दा, उप भूमि अधिपत्य अधिकारी/उपजिलाधिकारी (न्यायिक) फरेन्दा से अपर उपजिलाधिकारी सदर, उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी/ईओ चौक पदेन अपर उपजिलाधिकारी सदर महराजगंज, पंकज कुमार प्रशिक्षु को परियोजना अधिकारी (डूडा)/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट महराजगंज, एवं सत्य प्रकाश मिश्र को तहसील निचलौल से उपजिलाधिकारी/ न्यायिक तहसील निचलौल किया गया। जिलाधिकारी ने जनहित एवं कार्यक्षेत्र में उपजिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टरगण का स्थानांतरण कर सभी को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया।
और नया पुराने