ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक)
नई दिल्ली: संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा.”वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा. 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ का निर्णय लिया है. 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है. लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है. आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी. अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सभी को पक्का मकान मुहैया करवाया जाएगा. स्किल इंडिया में 1.47 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया है. पीएम मत्स्य संपदा योजना को बढ़ाया जाएगा. मत्स्य उत्पादन दोगुना हो गया है. पीएम मोदी ने जय अनुसंधान का नारा दिया है. इसे साकार करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. 4 साल में आर्थिक विकास में तेजी आई है. युवा शक्ति प्रौद्योगिकी योजना बनाएंगे. तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे. यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाएगा. पीएम गति शक्ति योजना में काम तेज किया जाएगा. माला-भाड़ा परियोजना को भी विकसित किया जाएगा. 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा. हवाई अड्डों की संख्या बढ़ गई है. विमानन कंपनियां एक हजार विमानों का ऑर्डर देकर आगे बढ़ रही हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश होगी. इसके लिए टीकाकरण करेंगे. किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश होगी. मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण बढ़ाया जाएगा. नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इसके लिए कमेटी गठित करेंगे. 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा. फसलों पर NANO डैप का इस्तेमाल होगा. डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा. दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा. 1361 मंडियों को eName से जोड़ा जाएगा. अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे. आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा. तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा. हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी.