26 जनवरी तक निलम्बित लेखपाल बहाल नहीं हुआ तो 27 जनवरी से लेखपाल संघ करेगा धरना
(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- जनपद महराजगंज के सिधवारी में अवैध रूप से भीटा की जमीन पर कब्जा के मामले में जॉच के बाद लेखपाल को दोषी पाए जाने पर लेखपाल जितेन्द्र सहानी को निलम्बित कर दिया गया था। वहीं लेखपाल संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र के नेतृत्व में बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि निलम्बित लेखपाल को बहाल किया जाय नहीं तो धरना पर बैठेंगे लेखपाल संघ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखपाल संघ ने एक आवश्यक बैठक कर निलम्बित लेखपाल जितेन्द्र सहानी के बहाली को लेकर एक जुट होकर एक ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा हैं। ज्ञापन के माध्यम से लेखपाल संघ ने मांग किया हैं कि निलम्बित लेखपाल को 26 जनवरी तक बहाल किया जाय। अगर 26 जनवरी तक निलंबित लेखपाल जितेन्द्र सहानी बहाल नहीं किया जायेगा तो 27 जनवरी से लेखपाल संघ धरने पर बैठेगा तथा समस्त कार्यों का वहिष्कार करेगा।