घंटो जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग धानी मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया
(ग्राम स्वराज्य)
महराजगंज । महराजगंज के थाना बृजमनगंज अन्तर्गत
धानी कस्बा के स्टेट बैंक चौराहा पर वाहन/रथ खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया जिसमे दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए। जिससे नाराज एक पक्ष धानी बाजार के स्टेट बैंक चौराहा पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल गौड़ निवासी धानी बाजार का एक शादी विवाह में बुक करने वाला रथ था जिसे गोपाल ने रामकिशुन के घर के पास खड़ा कर दिया था जिस पर रामकिशुन ने आपत्ति जताते हुए रथ हटाने को कहा जिस पर गोपाल ने कहा कि हमारे ज़मीन पर तुम्हारी गाड़ी खड़ा है हम नहीं बोले है रहने दो हटा देंगे।
वाहन/रथ खडी करने को लेकर दो पक्षो में कहा सुनी हो ते होते कुछ ही देर बाद विबाद मारपीट में तब्दील हो गई । जिसमे दोनो पक्षो के लोगो को चोटे आई। उक्त बातें गोपाल ने बताते हुए कहा कि रोडलाइट के रथ का वाहन का पूजन करा कर उसे सड़क के किनारे राम किशुन के नवनिर्मित घर के सामने खडा कर दिया था बाकी कोई विवाद नहीं था। जिसमे दोनों पक्षों कु० नीतू, कु० कश्यप, विशाल को चोटें आईं है जबकि रामकिशुन के दो लड़को व एक औरत को चोटे आने की खबर है ।
उक्त घटना से नाराज रामकिशुन ने अपने सहयोगियो के साथ राष्ट्रीय राज मार्ग 730 को जाम कर दिया गया ।सूचना पर स्थानीय चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच कर जाम खत्म कराने के लिए मान मनौवल करते रहे वहीं सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वृजमनगंज ने अपने सुझ बुझ से जाम को खत्म कराया गया । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष वृजमनगंज श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर राष्ट्रीय राज मार्ग पर लगे जाम को खत्म करवाया गया। तथा घायलो को उपचार के लिए भेजा गया । और कहा कि पीडित पक्षो द्वारा प्रार्थना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।