ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक)
थाना खड्डा पुलिस द्वारा एक अदद लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 162 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत करीब 07 लाख 65 हजार रूपये) के साथ दो शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.01.2024 थाना खड्डा पुलिस की टीम व आबकारी निरीक्षक मय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर एक अदद रेनाल्ट डस्टर वाहन नम्बर UP 14 CK5308 से तस्करी कर ले जायी जा रही 162 अदद हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब एम्पीरियल ब्लू (750 एमएल-12 अदद,375 एमएल-72 अदद,180 एमएल-78 अदद ) बरामद कर मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-12/24 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।