सियासी घमासान के बीच चार सीट वाली पार्टी के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बन रहें बिहार की सत्ता के केंद्र-

(ग्राम स्वराज्य हिन्दी दैनिक) 

पटना : गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अलग-अलग दिखें। इस दौरान दोनों नेता ने आपस में कोई बातचीत भी नहीं किया। दरअसल, आरजेडी से नीतीश कुमार धीरे-धीरे दूरी बना रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार की सत्ता के केंद्र बनते जा रहे हैं। यहां तक चर्चा हैं की महागठबंधन के पाले में करने के लिए जीतन माँझी को तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार जीतन राम मांझी को महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बनने तक भी ऑफर दिया जा रहें है।

🔴इसका कारण है कि नितीश कुमार की नई सरकार के गठन हेतु गुरुवार की देर शाम केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। मुलाकात के मायने पूछे गए तो कहा- "भतीजा तो चाचा से मिलने आता ही रहता है। पहले भी आता रहा हूं, आज भी वैसे ही आया।" अब आज, यानी शनिवार को बिहार प्रदेश भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। जब मांझी बार-बार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था जता रहे हैं तो भाजपा के अंदर बेचैनी क्यों? जवाब मिल गया है।

🔴बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी (हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा- सेक्युलर) के पास चार विधायक हैं और सांसद एक नहीं। बेटे संतोष सुमन पिछले साल जून के दूसरे हफ्ते तक बिहार सरकार में मंत्री थे, लेकिन विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देशभर के भाजपा-विरोधी दलों को एकजुट किए जाते समय यह आशंका जताई कि मांझी कुनबा साथ रहकर भाजपा की मदद कर सकता है। 

🔴इधर सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को उपमुख्यमंत्री पद देने का ऑफर दिया है। इसके साथ ही लोकसभा की 2 से 3 सीटों का भी ऑफर दिया है।

🔴जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा का जदयू में विलय चाहते थे, जिसे नकारने पर आरोप लगाया गया तो हमने बाहर निकलने का फैसला लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के प्रति आस्था वह कई बार जता चुके हैं। लेकिन, इस समय नित्यानंद राय से लेकर सम्राट चौधरी तक एक डर की वजह से उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

🔴इसी कारण हर तरफ है चुप्पी, जानें बात कहां है अटकी, जिस डर से मांझी को इतनी तवज्जो मिल रही है।  उसकी खबर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से निकली है। चर्चा हैं कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मौजूदा सरकार को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन की जगह तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का भी गणित बैठा रहे हैं। अब यह बात पक्की होती नजर आ रही है, क्योंकि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नीतीश से दूर-दूर दिख रहे हैं। तो, बात मांझी की कर रहे थे।

🔴 मांझी के पास चार विधायक हैं। राजद के पास अपने 79 विधायक हैं। कांग्रेस के 19 और वाम दल के 16 मिलाकर संख्या 114 पहुंच रही है। असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी के पांच में से चार विधायक पहले ही राजद अपने में मिला चुका है। अब शेष एक विधायक अगर राजद के साथ आ गए तो इनकी संख्या 115 पहुंच रही है। यह बहुमत के आंकड़े से सात दूर है। राजद के अंदर दावा किया जा रहा है कि निर्दलीय होकर भी मंत्री बने सुमित कुमार सिंह भी उसके पास आ सकते हैं। उस दावे को सही मान भी लें तो निर्दलीय जोड़कर भी आंकड़ा 116 होता है। मतलब, अब भी छह की दूरी है। ऐसी परिस्थिति में मांझी की पार्टी को डिप्टी सीएम का एक पद दिए जाने की बात कहते हुए उसके चार विधायकों को मिलाने का राजद प्रयास कर रहा है। 

🔴यह दावे हैं, वह भी अनधिकृत। फिर भी सही मानें तो 120 के बाद दो विधायक राजद कहां से लाएगा? इसका भी जवाब राजद से ही मिल रहा है। कहा जा रहा है कि जदयू के चार विधायकों का इस्तीफा कराने पर खेल हो सकता है। तब आंकड़ों की बाजीगरी में भाजपा के 78 और जदयू के 45 की जगह 41 हो जाएंगे। इस तरह, उस तरफ 119 विधायक रहेंगे। राजद की तरफ 120 रहेंगे। राज्यपाल के सामने परेड कराना संभव होगा। तब, बहुमत के समय राजद खेमे के विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी तात्कालिक रूप से अपनी पार्टी की गाड़ी बढ़ा देंगे। फिर उपचुनाव होगा तो ताकत झोंककर सरकार बचा ली जाएगी।

🔴इस बीच ख़बर है कि जेडीयू ने आज शाम 7 बजे सभी विधायकों को बैठक के लिए पटना बुलाया है। पहले यह बैठक रविवार सुबह 10 बजे होने वाली थी। लालू यादव 122 का आंकड़ा छूए इससे पहले जेडीयू विधानसभा भंग करने का निर्णय ले सकती है। आरजेडी को सरकार बनाने के लिए बस 8 विधायकों की जरूरत है। ऐसी सूचना हैं की कुछ कांग्रेस विधायक भी नितीश कुमार की नई सरकार के लिए बदल सकते हैं खेमा।
ख़बर यह भी चर्चा में की नीतीश आज शाम राज्यपाल से भी मुलाकात कर दे सकतें हैं इस्तीफा।
और नया पुराने