भाजपा नेता द्वारा भीटे की जमीन को कब्जा के मामले में निलम्बित लेखपाल नहीं हुआ बहाल,शनिवार से लेखपाल संघ ने शुरु किया धरना निलम्बित लेखपाल की बहाली की कर रहे हैं मांग:-


एसडीएम तहसीलदार के आश्वासन पर एक ही दिन में धरना समाप्त

*ब्यूरो कार्यालय महराजगंज*

(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- बीते दिनों भाजपा नेता द्वारा तहसील फरेन्दा अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिधवारी में भीटे की जमीन पर भाजपा नेता द्वारा अवैध कब्जे के मामले को लेकर लेखपाल जितेन्द्र सहानी को उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने निलम्बित कर दिया था।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार निलम्बित लेखपाल जितेन्द्र सहानी के ऊपर जांच के बाद हुए कार्यवाही के बाद बौखलाया लेखपाल संघ ने धरना का अल्टीमेटम तहसीलदार फरेन्दा कर्ण सिंह को देते हुए कहा था कि अगर 26 जनवरी तक लेखपाल जितेन्द्र सहानी बहाल नहीं हुआ तो 27 जनवरी से लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले धरना आयोजित करेगा। 


उक्त मामले के क्रम में लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में ही उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। आपकों बताते चलें कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिधवारी गंगाराम यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ छः दिन तक धरना जारी रहा लेकिन उपजिलाधिकारी फरेन्दा रमेश कुमार के रास्ता देने के आश्वासन पर धरना तो ख़त्म हो गया लेकिन अब लेखपाल संघ ने निलम्बित लेखपाल जितेन्द्र सहानी को बहाल करने की मांग पर धरना आयोजित किया है जबकि उक्त लेखपाल भीटे की जमीन पर भाजपा नेता द्वारा अवैध कब्जा के मामले में प्रथम दृष्टया जांच के दौरान दोषी पाया गया था जिसके फलस्वरूप उपजिलाधिकारी द्वारा निलम्बित किया गया था।

 लेकिन अब देखना यह है कि लेखपाल संघ के धरना के आगे ज़िम्मेदार प्रशासन झुक कर निलम्बित लेखपाल को बहाल करता है फिलहाल लेखपाल संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि उपजिलाधिकारी फरेन्दा रमेश कुमार व तहसीलदार कर्ण सिंह ने आश्वासन दिया है कि मामले की पुनः जॉच कर निलम्बित लेखपाल का निलम्बन वापस किया जाएगा। एसडीएम व तहसीलदार के उक्त आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है उक्त जानकारी लेखपाल संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने दिया।
और नया पुराने