(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- बृजमनगंज पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ा कामयाबी हासिल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को बरगाहपुर में सीएसपी सेन्टर संचालक बैसार निवासी देवनारायन अग्रहरी ने अपना मोटरसाइकिल सीएसपी के बाहर खड़ा कर अन्दर अपने कार्य में व्यस्त हो गए कुछ देर बाद देखे तो सीएसपी सेन्टर से देवनारायन अग्रहरी की मोटरसाइकिल ही गायब है। काफी खोजबीन के बाद बाईक न मिलने पर थानाध्यक्ष बृजमनगंज को प्रार्थना पत्र देकर मोटरसाइकिल गायब होने की बात बताई जिस पर बृजमनगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सीएसपी सेन्टर पर लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज में चोरों को पहचानकर खोजना शुरू किया। जिसपर पुलिस को सफ़लता हाथ लगी और चोरी करने वाले तीनो चोर गिरफ्तार हो गए। प्रेस नोट के माध्यम से पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों चोरो में एक अनिल कुमार निवासी गोपालपुर थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज व मोहित व गालिब निवासी जिंदपुरा थाना निधोई जनपद शाहजहापुर के है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि उक्त तीनों चोरों को न्यायालय में पेश कर वहां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सीएसपी सेन्टर से मोटरसाइकिल चुराने वालों को बृजमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल :-
byGS News
•