उपजिलाधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व में मतदाता दिवस के अवसर पर छात्राओं ने निकाला रैली:-


ब्यूरो कार्यालय महराजगंज

(ग्राम स्वराज्य)महराजगंज:- मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में उपजिलाधिकारी फरेन्दा रमेश कुमार के नेतृत्व में छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील फरेन्दा के उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजकीय कन्या इन्टर कालेज की छात्राओं ने रैली निकाल कर 18 वर्ष से ऊपर के युवक एवं युवतियों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया। तथा बैनर पर कुछ स्लोगन लिखा हुआ था। "अपने अधिकार को काम में लाए, वोट डालने के लिए जरूर जायें "एक वोट से जीत हर, वोट न हो कोई बेकार" "सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो" आपको बताते चलें कि उक्त स्लोगन के साथ छात्राओं ने नारा लगाते हुए राजकीय कन्या इन्टर कालेज से विष्णु मन्दिर चौराहा तथा अंबेडकर चौराहा होते हुए नगर में भ्रमण किया। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि मतदाता दिवस पर जागरूकता अभियान चलाकर 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को मतदाता बनने के लिए अपील किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाता बनकर अपना पहचान पत्र बनाने के लिए भी कहा। उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार व राजकीय कन्या इन्टर कालेज के अध्यापक सहित अन्य ज़िम्मेदार लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने