जिलाधिकारी ने ज़िम्मेदार अधिकारियों के साथ भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही व राजस्व वसुली व अन्य मामलों को लेकर किया बैठक दिया आवश्यक निर्देश :-



ब्यूरो कार्यालय महराजगंज

(ग्राम स्वराज्य)महराजगंज:- महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने चकबंदी एवं प्रवर्तन, राजस्व संग्रह एवं अन्य मामलों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आबकारी,बिजली, राजस्व वसुली,परिवहन,व्यापार, वानिकी एवं खनन वसूली पर चर्चा करते हुए जो लक्ष्य है उस लक्ष्य के सापेक्ष्य वसुली करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रवर्तन की कार्यवाही को बढ़ाने हेतु आबकारी,परिवहन, विद्युत मंडी समिति नगर निकाय सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभागो को निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने भूमाफियाओ को चिन्हित कर उनसे सख्ती से निपटने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अनियमितता बर्दास्त नहीं होगा जो भी बड़े बकायेदारों से वसूली करने का निर्देश दिया। 

 जिलाधिकारी ने एडीएम को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही, मंडी समिति और गन्ना भुगतान में तेजी करने के लिए निर्देश दिया। उक्त समीक्षा में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि 3 वर्ष और 5 वर्ष से अधिक के लम्बित वादों का निस्तारण करने को निर्देश दिया। इसके अलावा हैसियत प्रमाण पत्र के लम्बित मामलो को जल्द निस्तारण करने तथा धारा 24,116, व 34 के मामलो का भी त्वरित निस्तारण करने एवं धारा 8 धारा 9 धारा 10 धारा 20 सहित विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत चकबंदी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिया। इसके अलावा उपस्थित सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों को लापरवाही न करने का सख्त निर्देश भी दिया। उक्त बैठक में एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र, एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्र, एसडीएम नौतनवा मुकेश सिंह, एसडीएम फरेंदा रमेश कुमार डीसी वाणिज्य कर आरपी चौरसिया,तहसीलदार फरेन्दा कर्ण सिंह सहित अन्य सभी तहसीलदार, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अभियन्ता सहित अन्य ज़िम्मेदार आधिकारी उपस्थित रहें।
और नया पुराने