डीएम एसपी कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओ ने चौकी प्रभारी को दौड़ा कर पीटा

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज
(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- जनपद महराजगंज के मुख्यालय पर आज वकीलों द्वारा दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटने वाला मामला देख हर कोई दंग रह गया कि आखिर हो क्या रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद महराजगंज के अधिवक्ता गण चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह की शिकायत करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के पास जा रहे थे कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह दिख गए। अधिवक्ता गण ने चौकी प्रभारी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों को देख चौंकी प्रभारी दुर्गेश सिंह अभद्र टिप्पणी कर रहे थे जिसे सुन अधिवक्ता गण आक्रोशित हो गए और चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह को दौड़ा दौड़ा कर पीटा जिसका विडीयो भी शोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मीयों ने बीच बचाव किया। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने कहा कि मामले की जॉच की जा रही है कोई नया अपडेट आएगा तो जानकारी दी जाएगी।
और नया पुराने