लापरवाही में सिद्धार्थनगर के सीएमओ निलंबित:-


*ग्राम स्वराज्य* 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने और अनियमितता के आरोप में सीएमओ सिद्धार्थ नगर डॉक्टर नरेंद्र वाजपेई को निलंबित कर दिया है। सिद्धार्थनगर स्वास्थ्य विभाग में काफी दिनों से ट्रांसफर और पोस्टिंग का खेल चल रहा था। 10 दिन पर बदले जा रहे हैं सीएचसी अधीक्षक, सीएमओ डॉ. नरेंद्र बाजपेई ने 20 दिनों में कई बार बदले सीएचसी अधीक्षक लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग के इस खेल से सीएमओ डॉ. नरेंद्र बाजपेई के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल को लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
और नया पुराने