*ब्यूरो कार्यालय महराजगंज*
(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:-जनपद महराजगंज के भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत सोनौली के सुभाषनगर (पहुनी) में निर्मित गौशाला में हुई एक बछिया के मृत्यु के कारण एवं घोर उदासीनता भ्रष्टाचार को लेकर स्थनीय लोगों ने इस मामले की जॉच को लेकर तथा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर लामबद्ध हो गए हैं । वहीं नगर पंचायत सोनौली के ईओ अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सोनौली के सुभास नगर में बने गौशाला में एक बछिया की मृत्यु हो गई। इस मामले की सूचना पाकर एस एन सिंह, आशीष तिवारी, नरेन्द्र तिवारी प्रकाश मद्धेशिया सहित अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर देखे तो बछिया मृत पड़ी है, जबकि नादे में न तो चारा था न ही अलाव की व्यवस्था, यही नहीं गायों की देखभाल के लिए एक कर्मचारी ही था।
गौशाला की स्थिति को देख लोग आक्रोशित हो गये। उक्त मामले की सूचना ईओ को देने पर जेसीबी भेजकर बछिया को दफनाने की बात करने लगे, लेकिन आक्रोशित लोगो ने उक्त बछिया का पोस्टमार्टम कराने की बात पर अड़े रहे,जिससे बछिया के मृत्यु का कारण पता चल सके। वही आक्रोशित लोगों ने आरोप यह भी लगाया कि गौशाला में 36 गाय थी जबकि रजिस्टर में कुल 71 या 81 गाय दर्ज है। जब इसकी जानकारी हम लोग मांगते हैं तो ईओ कहते हैं कि यह जानकारी हम आपको नही दे सकते हैं ।
उच्चाधिकारी सब मामला जानते हैं। ईओ के जवाब से असंतुष्ट नागरिकों ने पूरे प्रकरण के जांच की मांग कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है। वहीं मामले को तुल पकड़ता देख जल्दी जल्दी गौशाला में गायों के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई। वहीं ईओ राहुल यादव ने बताया कि गौशाला में कुल 36 गायें है। मृत बछिया का मेडिकल परीक्षण किया गया है। जिसके बाद शव को गड्ढे में रखकर दफना दिया गया है, तथा अन्य गोवंश को चारा और अलाव की व्यवस्था जारी है ।