उत्तर प्रदेश:- अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। इस कार्यक्रम में राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों को भी आमंत्रित किया गया है। जिन्होंने 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर एतिहासिक फैसला सुनाया था। जिसके बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सामने आई वीआईपी गेस्ट लिस्ट में पांचों जजों का नाम शामिल है। ये पांचों जज रंजन गोगोई, शरद अरविंद बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण, एस. अब्दुल नजीर हैं। बता दें कि जस्टिस गोगोई उस वक्त चीफ जस्टिस थे और अब वर्तमान में राज्यसभा के मनोनीत सदस्य हैं।