*ब्यूरो कार्यालय महराजगंज*
महराजगंज:- जनपद महराजगंज के सिसवा कस्बे में कुछ युवा संगठन द्वारा बेहद ही आकर्षक 700 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। आपकों बताते चलें की सिसवा कस्बे के आस पास के दर्जनों विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा युवा संगठनों के नेतृत्व में यह सात सौ मीटर का तिरंगा यात्रा निकाला गया। वहीं तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम्, भारत माता की जय के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा वहीं शहर के लोगों ने भी देश के प्रति प्रेम श्रद्धा दिखाते हुए सलामी देते नजर आए। इसके अलावा भारत माता की जय के जयकारा भी लगाते दिखे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसवा के युवा संगठन के सदस्य रितेश सोनी व नवीन तिवारी द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
जबकि आरपीआईसी स्कूल के प्रिंसिपल ई नीरज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत, व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं स्थानीय लोगों ने भी जगह जगह इस तिरंगा यात्रा का सम्मान करते हुए सलामी भी दिया। यह यात्रा पूरे कस्बे के भिन्न भिन्न स्थानों फलमंडी, प्रेमचित्र मन्दिर रोड, स्टेट चौक, श्रीरामजानकी मन्दिर रोड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर घुमाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अहिल्या तिवारी, उषा गुप्ता, शशिकला सिंह,रितेश सोनी, नवीन तिवारी, सन्तोष कुमार, संजय सिंह, श्रीराम आर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।