(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- जनपद महराजगंज में मिट्टी खनन माफियाओं का रसूख इतना बढ़ गया है कि जंगल के किनारे अवैध रूप से मिट्टी खनन को रोकने गए वन दरोगा के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन बनाया वीडियो डिलीट कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद महराजगंज के निचलौल रेंज में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सुचना वन सर्किल अधिकारी निचलौल सुनील राव को मिला जिसके बाद सुनील राव ने मौके पर वन दरोगा रामप्रसाद को भेज उक्त मामले की सत्यता जान उन अवैध रूप से खनन कर रहें मिट्टी माफियाओं को रोकने के लिए कहा वहीं अधिकारी के आदेश पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने ट्राली पर लदी मिट्टी को रोकने का प्रयास किया।
जिस पर उक्त खनन करने वालों ने वन दरोगा से मारपीट किया और अवैध मिट्टी खनन करने वाले अपनी ट्राली पर लदी मिट्टी लेकर जाने लगे। वहीं वन दरोगा अपने मोबाइल से उक्त ट्राली पर लदी मिट्टी का विडियो बनाने लगा जिस पर पुनः उक्त लोग आकर हाथापाई कर मोबाइल छीन लिए और उसमे से विडियो डिलीट कर दिए। वहीं तुरन्त वन दरोगा ने उक्त पूरे घटना की सूचना फ़ोन पर अपने वन क्षेत्राधिकारी को दिया जबकि मौके से उक्त अवैध मिट्टी खनन करने वाले माफिया मौके से फरार हो गए।जबकि मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम जॉच में जुटकर कार्यवाही करने में जुटी है।