डीएम ने "प्रोजेक्ट मंगलकामना" की किया शुरुआत, नौकरी में चयनित अभ्यर्थियों को आय जाति, चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान :-

ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक) 

*ब्यूरो कार्यालय महराजगंज* ‌‌‌‌                                 महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने युवाओं को चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक बहुत ही शानदार पहल कर प्रोजेक्ट मंगलकामना का शुरुआत किया गया है। इससे युवाओं का जाति, आय व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना बेहद ही आसान हो गया है। अब किसी भी युवा को कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौकरी पाने के लिए युवाओं व छात्र छात्राओं को आय, जाति व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल,कानूनगो, व थानों का चक्कर लगाना पड़ता था और महीनों बीत जाते थे। 

लेकिन प्रमाण पत्र नही बन पाता था। युवाओं के इन कठिनाइयों को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने "प्रोजेक्ट मंगलकामना" की शुरुआत किया है। इसमें तीन लोगों की टीम गठित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 5 दिवस के अन्दर तहसील या थानों से रिपोर्ट देकर प्रमाण पत्र निर्गत करना आवश्यक है अन्यथा की दशा में अगर कोइ लापारवाही हुई तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होना भी तय है।
और नया पुराने