शुक्रवार को बलरामपुर जनपद की गैसडी विधानसभा सीट के समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर एसपी सिंह का निधन हो गया है। दिल की बीमारी से जूझ रहे पूर्व मंत्री ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सवेरे अंतिम सांस ली।
दो बार मंत्री रह चुके 74 साल के सपा विधायक ने लोकदल से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। दिवंगत हुए विधायक बलरामपुर जनपद की गैसडी विधानसभा सीट से चार मर्तबा विधायक रह चुके थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले डॉक्टर एसपी यादव के निधन पर अखिलेश यादव समेत अन्य सपा नेताओं ने गहरा दुख जताया है।