गोरखपुर। दिनांक 9 जुलाई को भारतीय अपना समाज पार्टी की मासिक बैठक और सम्मान समारोह शिव मन्दिर भौवापार (सेवईं बाजार), गोरखपुर के प्रांगण में स्थित वीआईपी हाल में संपन्न हुआ।
उक्त बैठक में पार्टी के लिए सक्रिय रूप से अपना योगदान देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशिष्ट सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय अपना समाज पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि हमने चिट फंड कंपनियों में फंसे गरीब लोगों के खून पसीने की कमाई को वापस दिलाने की शपथ ली है और अंतिम सांस तक हम इसके लिए संघर्ष करते रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग का भी हमारी पार्टी पूरी तरह समर्थन करती है और कर्मचारियों की इस हक की लड़ाई में हम हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं।
आगे अपने संबोधन में राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा की मध्यम वर्ग की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है और उनके लिए इस सरकार के पास कोई योजना नहीं है। वर्तमान सरकार द्वारा जनता से किए गए झूठे वादों की पोल अब खुल चुकी है और जनता विकल्प की तलाश में है।
उन्होंने बताया की भारतीय अपना समाज पार्टी देश के हर राज्य में तेजी से विस्तार करते हुए इस बार के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में सभी 90 सीटों पर पूरे दम खम के साथ चुनाव लडने की तैयारी में है।
अपने संबोधन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा की हमारी पार्टी जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हर तबके के उत्थान और विकास हेतु वचनबद्ध है। वर्तमान सरकार द्वारा किए गए अच्छे दिन के झूठे वादों और दिखाए गए झूठे सपनों की पोल अब जनता के सामने पूरी तरह खुल चुकी है और जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से बुरी तरह त्रस्त है। ऐसे में लोग तेजी से हमारी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर हमसे जुड़ रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब भारतीय अपना समाज पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में होगी।
नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती नीतू शाही ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के लिए समानता की बात तो सभी पार्टियां करती हैं लेकिन आज भी सदन में महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित नहीं हो पाई हैं। यदि भारतीय अपना समाज पार्टी सत्ता में आती है तो सदन में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू किया जायेगा।
नव मनोनीत जिला अध्यक्ष (गोरखपुर) अभिमन्यु सिंह ने कहा की हमारी पार्टी भले ही अभी लोगों को छोटी दिख रही है लेकिन हम जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं, वो दिन दूर नहीं जब हमारे लोग भी सदन में बैठे होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष चिंतामणि पांडेय, जिला प्रभारी गुंजन यादव, प्रदेश सचिव जय प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी मोहन मणि त्रिपाठी, प्रदेश संयोजक जुगल किशोर कसौधन, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में गोरखपुर तथा अन्य जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें- घर बैठे पैसे कमाने के आसान तरीके
Tags:
Gorakhpur News