मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत:-

            
                       ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक)

देवरिया। जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भरिया में गुरुवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 34 वर्षीय गोविंद पुत्र राममिलन की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण प्रयास नाकाम रहे। बाद में गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। 

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां रजवंती देवी और भाई अरविंद का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पहले से ही अलग रह रही थी और संतान न होने के कारण यह घटना परिवार के लिए और भी गहरी चोट छोड़ गयी है। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
और नया पुराने