सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की फरियाद:-

अधिकारियों को दिये त्वरित निस्तारण के निर्देश-
                      ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक) 


लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश भर से आये सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यान पूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर हो और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
और नया पुराने