संदिग्ध परिस्थितियों में पवहनाला में मिली सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका :-



   ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)

जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज अन्तर्गत परगापुर पवहनाला में एक सड़ी गड़ी लाश बरामद हुआ है लाश को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गया जबकि सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्यवाही में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परगापुर पवहनाले में शनिवार को सुबह के समय एक सड़ी गली लाश की सूचना प्राप्त हुई वहीं सूचना पाकर धीरे धीरे ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा होने लगा तथा सड़ी गड़ी लाश को देखकर पहचान करने लगे लेकिन पता नहीं चल पाया कि आख़िर लाश किसकी है। वहीं किसी ने इस मामले की सूचना थाना बृजमनगंज को दिया।

सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर जॉच पड़ताल में जुट गए तथा सड़ी गली लाश का शिनाख्त करने के लिए लोगों से कहे लेकिन लाश का शिनाख्त नहीं हो पाया है लोगों की माने व लाश की स्थिति को देखकर लोग यह अंदाजा लगा रहें हैं कि यह लाश लगभग 20 दिन पहले की है लेकिन एक बात यह कन्फर्म नहीं हो पा रहा है कि आख़िर यह लाश आया कहा से किसी ने मारकर फेका या कोई और मामला है। फिलहाल जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वहीं मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जानें तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
और नया पुराने