महराजगंज की राजनीति में हुआ बड़ा धमाका, अमन मणि त्रिपाठी ने कांग्रेस का दामन थामा :-




    ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)

लोकसभा का चुनाव नजदीक है सभी राजनैतिक दल अपने प्रत्याशियों का लिस्ट जारी कर चुनावी मैदान में उतार रहे हैं वहीं महराजगंज के राजनीति में नया मोड़ आ गया और पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के सुपुत्र अमन मणि त्रिपाठी पूर्व विधायक नौतनवा ने कांग्रेस का दामन थाम कर भूचाल ला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लेकर महराजगंज के राजनिति में भूचाल ला दिए हैं। आपको बता दें कि अमन मणि त्रिपाठी नौतनवा से निर्दलीय पूर्व विधायक रह चुके है पिछले चुनाव में भाजपा के द्वारा मजबूत फील्डिंग करके अमन मणि त्रिपाठी को चुनाव में मात दे दिया था तो वहीं अमन मणि त्रिपाठी ने एन वक्त पर कांग्रेस का दामन थाम कर महराजगंज के राजनिति में भूचाल ला दिए हैं। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि अमन मणि त्रिपाठी महराजगंज लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी हो सकते हैं। वहीं अमन मणि त्रिपाठी के कांग्रेस का दामन थामने पर राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही हजारों समर्थक भी अमन मणि त्रिपाठी के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण करेंगे। फिलहाल चुनाव लड़ना न लड़ना तो पार्टी नेत्तृत्व पर निर्भर करता है लेकिन यह बात कहा जा सकता है कि अमन मणि त्रिपाठी के कांग्रेस में शामिल होने पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
और नया पुराने