राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत हुआ कार्यक्रम का आयोजन :-



     ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)

धानी (महराजगंज)। जनपद महराजगंज के अन्तर्गत विकास खण्ड धानी में स्थित जानकी मैरेज लॉन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा ( बाल वाटिका ) एवं प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 1 , 2 , व 3 हेतु निर्धारित लक्ष्यों एवम उनकी प्राप्ति हेतु किए जा रहे कार्यक्रमों से जनसमुदाय को अवगत कराने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित "ब्लॉक स्तरीय " हमारा आंगन हमारे बच्चे " उत्सव" का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक धानी के निपुण घोषित विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया एवम् आगामी सत्र में प्री प्राइमरी के अंतर्गत प्रारंभ हो रहे पठन पाठन पर चर्चा किया गया । निपुण बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धानी ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी मनोज यादव रहे एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धानी,प्रमिला यादव रहीं कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकार द्धारा जारी किए गए निर्देश को स्कूल के शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आपस में सामंजस्य बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की जरूरत है। केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि हालांकि शिक्षक अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बच्चों के भविष्य को सवारने का पूरा प्रयास करता है। 

अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से सरकार के द्वारा ज़ारी किया गया शिक्षा नीति को सफल बनाने के लिए केशव मणि त्रिपाठी ने उपस्थित शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री से अपील किया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी श्री हेमंत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वहीं बच्चों ने भी उक्त कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोहा।कार्यक्रम का संचालन राजन मिश्र ने किया।उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विमलेश राय,मंत्री रवि मिश्रा,संतोष सिंह,संवार , राकेश जी , अभय सिंह , अंकुर श्रीवास्तव सुनील शर्मा , सतीश मणि त्रिपाठी, दिनेश मणि त्रिपाठी ,सुप्रिया सिंह ,जगतारिणी राय ,सुनील कुमार, आदि शिक्षक ,एवं निपुण बच्चे तथा आगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही ।
और नया पुराने