जनपद महराजगंज के इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस अब ख़त्म हुआ काफी दिनों के इन्तजार के बाद इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी का कांग्रेस पार्टी ने पत्ता खोल दिया। लोकसभा महराजगंज से इण्डिया गठबन्धन प्रत्याशी विधायक वीरेन्द्र चौधरी को बनाया गया है।
हालांकि लोकसभा महराजगंज से इण्डिया गठबन्धन से कई लोगों की दावेदारी थी लेकिन सबकी दावेदारी अब लगभग ख़त्म हो गई। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बीरेंद्र चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है।