सरेआम दिनदहाड़े फरेन्दा पुलिस चौकी के समीप महिला की चेन छिन फरार हुए उचक्के :-


पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठ रहा सवाल आख़िर कहां है पुलिसिया सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम :-


फरेन्दा पुलिस के सुरक्षा के सभी दावे हुए फेल नहीं रोक सके महिला से हुए चैन के छिनैती


      ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक) 

जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने अपने होनहार दरोगा सिपाही के भरोसे भले ही कस्बे के सुरक्षा की जिम्मेदारी दिए हो लेकिन क्राइम को न तो होनहार दरोगा जी ही रोक पा रहे हैं न ही सिपाही प्राप्त जानकारी के अनुसार फरेन्दा कस्बे में चोरों का आतंक वैसे ही ज्यादा था आज उच्चक्कों ने छिनैती की घटना को भी अंजाम देकर फरेन्दा पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था का पोल खोल दिया। हुआ यूं कि शनिवार को दिन दहाड़े अंबेडकर चौराहे के पास स्थित पुलिस चौकी के समीप एक महिला के गले की चैन छिन कर उच्चके फरार हो गए। उक्त जानकारी देते हुए पीड़ित फरेन्दा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में गांव से आनंदनगर कस्बे में बाजार करने आई थी। कुछ समय के बाद अंबेडकर तिराहे के समीप पहुंची थी कि कुछ अज्ञात लोग पहुंच कर गले में पहने हुए सोने की चैन को छिन कर फरार हो गए। जिसकी कीमत करीब एक लाख रूपये की थी। जिसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी।
और नया पुराने