प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गुरुवार रात से अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं. पाकिस्तान के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. वहीं कई जगहों पर तेज बर्फबारी हो रही है. इस मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है. बाढ़ के कारण पानी भर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे अधिकारियों को लोगों को निकालने के लिए नावों का इस्तेमाल करना पड़ा. 48 घंटों में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर, स्वात, निचले दीर, मलकंद, खैबर, पेशावर, उत्तर, दक्षिण वजीरिस्तान और लक्की मारवात सहित दस जिलों में हुई मूसलाधार बारिश में 37 लोग घायल हो गए हैं. कई सड़कें बुरी तरह प्रभावित हैं एनडीएमए ने यात्रियों से पहाड़ी इलाकों की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने को कहा है. साथ ही राहत-बचाव का काम भी जारी है।