रविवार को होने वाली उ०प्र० लोक सेवा आयोग की परीक्षा कराने को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक

     ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक) 
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के तहत 11 फरवरी को होने वाले परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने केन्द्र ब्यवस्थापको के साथ बैठक कर सकुशल परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अन्तर्गत समीक्षा आधिकारी/सहायक समीक्षा आधिकारी पद के लिए प्रारम्भिक परीक्षा होना तय है तथा पूरे महराजगंज जनपद के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बना है। उक्त परीक्षा सकुशल कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर व्यवस्थाओं का समीक्षा लिया। तथा बैठक में उपस्थित केन्द्र ब्यवस्थापकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को जिलाधिकारी अनुनय झा ने निर्देशित भी किया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा शांतिपूर्ण व सकुशल सूचितापूर्ण सम्पन्न होना चाहिए कहीं भी किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होना चाहिए। नियमानुसार जो भी निर्देश आयोग का है उस मानक में परीक्षा सम्पन्न होना चाहिए। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा सहित अन्य केन्द्र व्यवस्थापक व जि़म्मेदार आधिकारी उपस्थित रहे
और नया पुराने