दादा को भारत रत्न मिलने पर बोले जयंत चौधरी- मोदी ने दिल जीत लिया-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए चौधरी चरण सिंह के अतुल्य योगदान को समर्पित है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन जनता को समर्पित कर दिया था।
सीएम योगी यूपी के हर परिवार के लिए ला रहे हैं रोजगार की नई योजना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो या देश के गृहमंत्री और यहां तक की चौधरी चरण सिंह ने एक विधायक के रूप में भी हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की है। पीएम ने लिखा है कि चौधरी चरण सिंह आपातकाल के विरोध में भी डटकर मजबूती से खड़े रहे। हमारे किसान भाई बहनों के लिए उनका समर्पण भाव एवं आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।