मन्दिरों को फुल माला से सजाकर कीर्तन भजन, सुन्दरकाण्ड,अखण्ड रामायण का पाठ करके व कलश यात्रा निकालकर दिखाया उत्साह
ब्यूरो कार्यालय महराजगंज
(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे महराजगंज के विभिन्न मन्दिरों, धार्मिक स्थलो को फूल माला से सजाकर मंदिरों में कीर्तन भजन करके सुन्दरकाण्ड व अखण्ड रामायण का पाठ कर प्रभु श्रीराम के नारों में पूरा जनपद भगवामय एवं राममय हो गया। आपको बताते चलें कि वर्षों से अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बनने की उम्मीद पर इस देश का हिन्दू जनमानस लालायित था। जबसे 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण के प्रतिष्ठा का दिन समय जबसे तय हुआ तबसे लेकर पूरे देश में एक खुशी का माहौल है। वहीं आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ता,समाजसेवी तथा हिन्दू वादी संगठन व युवाओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा,राम लक्ष्मण और सीता का झांकी बनाकर फुल माला से सजाकर कस्बों में घुमाकर अपना खुशी जाहिर कर रहे हैं। आज प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे जनपद के भिन्न भिन्न मंदिरों एवं कस्बे में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
फरेन्दा नगर पंचायत में स्थित दुर्गा मन्दिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के नेतृत्व में मन्दिर पर सांस्कृतिक अयोजन करके अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा को लाईव दिखाने के लिए एलईडी की व्यवस्था कर उपस्थित जनसमूह को दिखाते हुए पूरा कस्बा भगवामय व राममय हो गया चारो तरफ़ श्रीराम का नारा ही गुंज रहा था। वहीं शाम को प्रसाद वितरण का अयोजन किया गया तथा पटाखों की गुजो से अपना खुशी जाहिर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने बड़े हर्षोल्लास के साथ इस भगवामय व राममय अयोजन में अपना योगदान कर कार्यक्रम को और भव्य बनाते हुए कहे कि इसी ऐतिहासिक दिन का इन्तजार हो रहा था अब यह इन्तजार खत्म हुआ मन बहुत प्रफुल्लित एवं गदगद है। इस मौके पर परमात्मा अग्रहरी, मोनू पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, अशोक जायसवाल, विजयपति सिंह, शैलेश पाण्डेय, विवेका पाण्डेय, महेश लोहिया, एस के गौड़, नंदू पासवान, रवि श्रीवास्तव, राघवेन्द्र तिवारी, विजय श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं उपजिलाधिकारी फरेंदा रमेश कुमार ने तहसील परिसर में स्थित मन्दिर पर भजन कीर्तन करके प्रसाद वितरण किया उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहे श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन की मंशा के अनुसार शान्ति पूर्वक समस्त धार्मिक स्थलो को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाकर धार्मिक अयोजन किए गए हैं। हमारे तहसील में भी कीर्तन भजन करके प्रसाद वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ है। शाम को दीपक जला कर पूरा तहसील सजाया जाएगा।
पूर्वांचल का सबसे प्रसिद्ध लेहड़ा मन्दिर पर भी भजन कीर्तन का अयोजन किया गया उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम लेहड़ा मन्दिर के संयोजक ब्यस्थापक के नेतृत्व में किया गया।
इसके अलावा धानी बाजार के रामनरेश स्मारक डिग्री कालेज के प्रबन्धक आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाल कर सिकंदरा जीतपुर, नगवा सहित बगल के अन्य गांव में भ्रमण कर इस अयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आदित्य पाण्डेय ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही सुन्दर अवसर है हमारे आराध्य प्रभु श्रीरामलला का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है अयोध्या तो आज हम नही जा सके लेकिन अपने कॉलेज के अध्यापकगणो व गांव के सम्भ्रांत लोगों के साथ शोभा यात्रा निकाले है। इसके अलावा भजन कीर्तन का भी आयोजन कर प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी,देवेन्द्र त्रिपाठी, देवानंद त्रिपाठी, सरोज पाण्डेय,राजकुमार विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धानी क्षेत्र के कानापर शिव मन्दिर व श्रीरामजानकी मन्दिर,सिकंदरा जीतपुर में रामजनकी मन्दिर, महदेवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह व कोइलाडाड में प्रधान राहुल सिंह के नेतृत्व में कीर्तन भजन का अयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। महराजगंज मुख्यालय पर स्थित हनुमानगढ़ी,गायत्री मन्दिर, दुर्गा मन्दिर पर कीर्तन भजन कर प्रसाद वितरण एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ। नौतनवा में भाजपा कार्यकर्ता, आरएसएस कार्यकर्ताओ एवं अन्य हिन्दू संगठन के साथ नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के साथ युवाओं ने शोभा यात्रा निकाल कर हर्षोल्लास के साथ जय श्री राम के गगन भेदी नारों के साथ पूरे कस्बे को भगवामय व राममय कर दिए। इसके अलावा पनियरा के नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश जायसवाल के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाल कर मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलो पर कीर्तन भजन प्रसाद वितरण, एवं भंडारा का अयोजन किया गया उमेश जायसवाल कहते हैं कि आज हम धन्य है कि जिस वक्त का इन्तजार लगभग 500 वर्षो से हम लोग कर रहे थे वह इन्तजार की घडी खत्म हुआ आज पूरा देश खुश हैं काफी हर्षोल्लास के साथ धार्मिक अनुष्ठान करके शोभा यात्रा निकाल कर जय श्री राम के गुड़गान कर रहा है।
इसके अलावा पनियरा,सिसवा,भगवानपुर,सोनौली सहित पूरे जनपद में राजनेता,समाजसेवी, भाजपा, आरएसएस के कार्यकर्ता एवं अन्य हिन्दू वादी संगठन धार्मिक अनुष्ठान करके प्रसाद वितरण एवं भंडारा का अयोजन कर रहे हैं। यूं कह लिजिए कि पूरा जनपद भगवामय एवं राममय हो गया। वही इन अनुष्ठान में जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा,एडीएम पंकज वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा सहित सभी अधिकारियों ने अपना सहयोग किया।